Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

वरिष्ठ भाजपा नेता देवनारायन सिंह “पुन्ना” ने दी जिलाध्यक्ष को बधाई

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking


बलिया : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद पर चल रहे निर्वाचन का दौर रविवार को पूरा हुआ। नए जिलाध्यक्ष की घोषणा पार्टी कार्यालय पर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री एके शर्मा की मौजूदगी में हुई।


घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दुबहड़ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि देवनारायन सिंह “पुन्ना” ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा को बधाई दी। वरिष्ठ भाजपा नेता देवनारायन सिंह पुन्ना ने कहा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा का संगठन कार्यों में अनुभव लंबे समय का है। वह एक कुशल संगठन कर्ता हैं। आने वाले दिनों में संजय मिश्रा बतौर जिलाध्यक्ष बलिया भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती प्रदान करेंगे। विधानसभा चुनाव 2027 में संजय मिश्र के कुशल नेतृत्व में भाजपा जिले की सात की सात सभी सीटों पर कब्जा जमाएगी।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking