उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

रविशंकर सिंह “पप्पू” चौथी बार सदन में, जिले में स्थापित हुआ एक कीर्तिमान

(निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र देते जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह)

-एमएलसी चुनाव परिणाम
-समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अरविंद गिरि को ढाई हजार में नहीं मिले पांच सौ से अधिक मत
-कार्यकर्ताओं के एलान दो हजार पार को छू दिए भाजपा के उम्मीदवार रविशंकर सिंह पप्पू

बलिया : उत्तर प्रदेश विधान परिषद स्थानीय निकाय का चुनाव परिणाम बलिया में एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू के ही साथ रहा। परिणाम के बाद भाजपा उम्मीदवार रविशंकर सिंह पप्पू ने लगातार चौथी बार सदन में प्रवेश किया। भारी मतांतर से विजय दर्ज करते हुए पप्पू सिंह ने लगातार चौथी बार सदन में दाखिल होने का कीर्तिमान स्थापित किया।

बलिया में इस चुनाव ने कीर्तिमान स्थापित किया है। जिले में 98.25 फीसद मतदान कर मतदाताओं ने भी मतदान में कीर्तिमान स्थापित किया था तो परिणाम ने भी कीर्तिमान ही कर दिया। अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में भाजपा से रविशंकर सिंह पप्पू (MLC) तथा सपा से अरविन्द गिरि उम्मीदवार थे। सपा उम्मीदवार को भारी मतों से चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। बात कीर्तिमान की करें तो रविशंकर सिंह पप्पू लगातार चौथी बार इस पद के निर्वाचित होकर अपनी क्षमता दिखाते हुए विजय हासिल की। एक कीर्तिमान यह भी हुआ कि पप्पू सिंह पहली बार सजपा से, दूसरी बार बसपा से, तीसरी बार सपा से और चौथी बार भाजपा से निर्वाचित हुए।

(जीत की बधाई देते ब्लाक प्रमुख देव नारायण सिंह पुना साथ में जिलाध्यक्ष भाजपा)

परिणाम आते ही भाजपा जनों और पप्पू सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी साहू, दुबहड़ प्रमुख देवनारायण सिंह पुना, पूर्व प्रमुख ज्ञानेंद्र राय गुड्डू, युवा भाजपा नेता उत्कर्ष सिंह ने उन्हें बधाई दी है। पप्पू सिंह के निर्वाचित होने की प्रसन्नता जिले भर में दिखी।