Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

पति ने पत्नी के उपर धारदार हथियार से किया प्राणघातक हमला

-सुखपुरा थाने का मामला

-गंभीर हालत में पत्नी को पहुंचाया गया जिला अस्पताल, मामले की छानबीन में पुलिस जुटी

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : पति-पत्नी के बीच रिश्ता तो प्रेम वाला ही होता है और उनके प्रेम और सद्भाव की कहानियां कही जाती हैं। झगड़ा होता भी है तो बच्चों और पारिवारिक कारणों से वह भी सामान्य तरीक़े से। परंतु सुखपुरा थाना क्षेत्र में ठीक इसके उल्टा हो गया। पति ने पत्नी के उपर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया। पत्नी को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 सुखपुरा थाना क्षेत्र के सुखपुरा चौराहे के पास पति-पत्नी के बीच इतना विवाद बढ़ा कि पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। गंभीर हालत में पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि सुखपुरा निवासी शिवजी रौनियार का विवाद सोमवार की रात करीब 9.30 बजे पत्नी के साथ हो गया। ‘शक’ का विवाद इतना बढ़ा कि पति पत्नी पर धारदार हथियार लेकर टूट पड़ा। गंभीर रूप से घायल पत्नी को परिजन जिला अस्पताल ले गये है। इस सम्बंध में सुखपुरा थानाध्यक्ष अमित सिंह ने पूछे जाने पर बताया कि पति ने पत्नी पर हमला किया है। पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking