

शशिकांत ओझा
बलिया : हमेशा अपने नए कार्यो से विद्यालय को नया मुकाम देने वाली प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर पर कार्यरत अंजली तोमर गुरुवार को एक बार पुनः कुछ अलग कर चर्चा बटोरा।



सहायक अध्यापक अंजली तोमर ने अपने पिताजी के जन्मदिन के अवसर पर आम, अशोक, छितवन और जामुन सहित 101 पौधे विद्यालय को समर्पित किया। इस अवसर पर अंजली तोमर ने बताया कि इस प्रकार का विचार मेरे मन में इसलिए आया कि पौधे लगाने से एक तो पर्यावरण की सुरक्षा होती है और दूसरा विद्यालय का सुंदरीकरण भी होगा।

विद्यालय का वातावरण स्वच्छ होने से शिक्षा पर भी असर पड़ता है। जब किसी भी विद्यालय का भौतिक परिवेश हरा भरा होता है तो वहाँ का शैक्षिक वातावरण भी अच्छा होता है।

इस सभी बातों को दृष्टिगत रखते हुए मैं अपने पिताजी के जन्मदिन पर विद्यालय के प्रांगण में पौधा लगाने का निश्चय किया। पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण होता है जो आजकल बहुत जरूरी हैं। मेरे इस सोच को धरातल पर फलीभूत करने में मेरे विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार यादव का अहम योगदान है।




