Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

वृक्षारोपण अभियान : जिले में एक ही दिन रोपित हुए 40.40 लाख पौधे

शशिकांत ओझा

बलिया: उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार शनिवार को वृक्षारोपण अभियान में जनपद भर में एक ही दिन 40.40 लाख पौधों का रोपण किया गया। इसमें वन विभाग ने 11.05 लाख एवं अन्य 18 कार्यदायी संस्थाओं ने 29.35 लाख पौधों का रोपण कराया। जनपद में वन विभाग द्वारा स्थापित शक्ति वन कृष्ण विहार कालोनी से चन्दुकी तक नहर किनारे तक जननायक चंंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में भी वृक्षारोपण किया गया।

शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी आवास आयुक्त डा. बलकार सिंह ने नीम का पौधा लगाया गया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने महुआ का पौधा एवं मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने महोगनी का पौध लगाया। वृक्षारोपण कार्य में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कदम्ब एवं महोगनी का पौधा लगाया। उन्होंने वृक्षारोपण के बाद वन प्रभाग द्वारा आयोजित पौध भण्डारा में उपस्थित स्कूली बच्चों एवं एनसीसी कैडेट्स को पौध भेंट किया। मंत्री ने संदेश दिया कि आप पौधों को लगाएँ और इनकी सुरक्षा करें तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य को वितरित पौधों को लगाने एवं जीवितता सुनिश्चित करेंगे। जनपद के लिए नामित नोडल अधिकारी डा. बलकार सिंह ने जनपद में भ्रमण कर वृक्षारोपण कार्यो का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय, धरहरा के प्रांगण में पीपल का पेड़ लगाया। धनौती बेरूआरबारी में नोडल अधिकारी ने आम का पौध लगाया। रसड़ा में क्रमशः पीपल, सहजन एवं जामुन के पौधे का रोपण किया गया। डीएफ़ओ अभिषेक आनंद ने नोडल अधिकारी को मोमेन्टो के रूप में गमले में स्थापित मनोकामनी का पौधा भेंट किया। पूरे जनपद में वन विभाग एवं समस्त कार्यदायी संस्थाओं, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण तथा आमजनमानस ने भी उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण के लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने में सहयोग प्रदान किया। जननायक चंंद्रशेखर विश्वविद्यालय और बेसिक शिक्षा परिषद ने इस अभियान में अपनी अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking