Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्रतिमा उपाध्याय “पीहू” की उपलब्धि अंगूठी में एक और नगीना

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त पीएम श्री विद्यालय अमृतपाली की प्रधानाध्यापक प्रतीमा उपाध्याय “पीहू” की उपलब्धि वाली अंगूठी में एक और नगीना जुड़ गया है। भारत सरकार से रजिस्टर्ड नव प्रज्ञा फाउंडेशन ने आइडियल इंडियन बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज कर सम्मानित किया है।

राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्रतिमा उपाध्याय “पीहू” को यह सम्मान बेहतर शिक्षा के साथ गरीब एवं अनाथ बच्चों की आर्थिक सहायता मे योगदान, भीषण सर्दी से बचने हेतु कम्बल वितरण, शिक्षा हेतु बच्चों मे स्टेशनरी वितरण एवं बाल भोज हेतु सहायता, देव दिवाली पर अनाथ बच्चों के लिए  दीपोत्सव  पर दीपदान में योगदान आदि सामजिक कार्यो के लिए दिया गया। पीएमश्री विद्यालय अमृतपाली की प्रधानाध्यापक जिले में प्राथमिक विद्यालय को कांवेंट विद्यालय जैसा बनाने के लिए जाना जाता है। पीहू उपाध्याय ने जिले के अन्य क्षेत्रों में भी अपना योगदान प्रदान करती हैं। बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, जिला प्रशासन हमेशा सम्मानित करता रहता है। पीहू निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking