

बृजेश दुबे
गड़वार(बलिया) : स्थानीय थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ छेड़खानी करने के आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के सिपुर्द कर दिया।
गौरतलब है कि आरोपित युवक सतेंद्र चौहान पुत्र फुलबदन चौहान ने थाना क्षेत्र के एक गांव की 10 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर सोमवार की रात में उसके घर के पास ही छेड़खानी का प्रयास किया था। जब बालिका के स्वजन बालिका को खोजने लगे तो वह आवाज सुनकर भाग गया। मंगलवार की रात में एसआई कमलेश पाठक हमराहियों के साथ गश्त पर थे तभी उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपित युवक सतेंद्र गड़वार थाना क्षेत्र के तद्दीपुर गांव में है। सूचना पर विश्वास करके उन्होंने आरोपित को घर से गिरफ्तार कर लिया व सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बुधवार को न्यायालय के सिपुर्द कर दिया।





