-नरही पुलिस को मिली सफलता
-कोरंटाडीह डाक बंगला के पास से पुलिस ने कि किया इनामिया मुजरिम को गिरफ्तार
बलिया : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नरही पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने थाने में पंजीकृत मु0अ0सं0 47/2020 धारा 498A, 304B,201,506 IPC व 3/4 DP Act (दहेज हत्या) से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त टुनटुन प्रसाद पुत्र दरोगा चौधरी निवासी नसीरपुर मठ थाना नरही को डाक बंगला कोरण्टाडीह से कुछ दूर पहले गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के सिपुर्द किया।

बांसडीह रोड बलिया पुलिस ने एक वारण्टी को किया गिरफ्तार
न्यायालय से जारी एनबीडब्लू के अनुपालन में वारण्टी अभियुक्त भरत पासवान पुत्र सूरज पासवान निवासी सरांक थाना बांसडीह रोड को गिरफ्तार किया गया। पूर्व सूचना पर पुलिस ने घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया।

बांसडीह रोड पुलिस 05 व्यक्तियों के विरूद्ध की 151 की कार्रवाई
थानाध्यक्ष बांसडीह रोड राज कुमार सिंह मय फोर्स द्वारा विभिन्न मामलों में झगड़ा फशाद करने वाले कुल 05 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी।