Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

जनपद में 15 पुलिस उपनिरीक्षकों को पुलिस अधीक्षक ने दी नई तैनाती

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जनपद की कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने जनपद के 13 पुलिस उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी है। 

पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक जीवन लाल गुप्ता को थाना कोतवाली से एएचटीयू, उपनिरीक्षक रामलाल राम को थाना सुखपुरा से थाना कोतवाली, उपनिरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह को थाना नगरा से थाना बैरिया, उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह को थाना रसड़ा से थाना सुखपुरा, उपनिरीक्षक शिवबचन को थाना नगरा से थाना गड़वार के लिए भेजा है।

पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक बलजीत प्रसाद को थाना मनियर से थाना पकड़ी, उपनिरीक्षक राजेश कुमार राय को थाना कोतवाली से थाना मनियर, उपनिरीक्षक श्यामजी सिंह यादव को थाना‌ कोतवाली से थाना नगरा, उपनिरीक्षक राकेश सिंह को थाना गड़वार से थाना रसड़ा, उपनिरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह को थाना पकड़ी से थाना कोतवाली किया।

उपनिरीक्षक दिलीप कुमार राय को थाना बैरिया से थाना चितबड़ागांव, उपनिरीक्षक इंद्रासन सिंह को पुलिस लाइन से थाना उभांव तथा उपनिरीक्षक केशव प्रसाद सिंह को पुलिस लाइन से थाना बैरिया के लिए स्थानान्तरण किया है। जनहित एवं प्रशासनिक हित में उपनिरीक्षकों को स्थानांतरित करते हुए एसपी ने तत्काल प्रभाव से आदेश से अवगत होकर अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking