Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

बलिया पुलिस : दो थानों ने दुष्कर्म के आरोपियों को किया गिरफ्तार तो , एक ने नष्ट की जप्त शराब

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप अपराध मुक्त शराब की स्थापना के उद्देश्य से जनपद पुलिस भी बेहतर तरीक़े से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है। बलिया पुलिस ने गुरुवार को भी इस क्रम में सफलता की ओर दो-चार कदम बढ़ने का प्रयास किया। नगरा और रसड़ा पुलिस ने जहां दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार किया वहीं नरही पुलिस ने थाने में वर्षों से जप्त शराब को जेसीबी और बुल्डोजर से नष्ट किया।

नरही पुलिस द्वारा नष्ट किया गया जप्त अवैध शराब

शासन द्वारा मालों (जब्त/बरामद अवैध शराब) के निस्तारण संबंधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के थानों में जब्त/ बरामद अवैध शराब के निस्तारण के संबंध में चलाये जा रहे अभियान में सीजेएम बलिया के आदेश के क्रम में थाना नरही पुलिस द्वारा पूर्व में बरामद/जब्त की गयी अवैध शराब को क्षेत्राधिकारी सदर बलिया एवं पीओ और एसओ नरही की उपस्थिति में कुल 30 मुकदमों के माल (अवैध शराब) को नियमानुसार नष्ट किया।

नगरा पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थानाध्यक्ष नगरा देवेन्द्र नाथ दुबे मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0. 133/2022 धारा 376/506 भा.द.वि. से संबंधित नामित अभियुक्त राजा गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता को मुखबिरी सूचना के आधार पर ताड़ीबड़ागांव के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

रसड़ा पुलिस ने दुष्कर्म के  वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक रसड़ा राकेश कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0. 182/2022 धारा 376/504/506 भा.द.वि. से संबंधित नामित अभियुक्त मनजीत राजभर पुत्र चिरकुट राजभर निवासी कर्मचौरा थाना रानीपुर जनपद मऊ को मुखबिरी सूचना के आधार पर मऊ रोड के किनारे पकवाइनार चौराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के सिपुर्द किया गया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking