Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

रविवार के दिन बलिया पुलिस को मिली आधा दर्जन सफलताएं

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि सूबे को पूर्णतया अपराध मुक्त किया जाए। सूबे की पुलिस इस सपने को साकार करने के लिए पूरे मनोयोग से जुटी है। पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के निर्देशन में बलिया पुलिस भी अपनी संपूर्ण ताकत झोके हुई है। रविवार के दिन भी पुलिस को आधा दर्जन सफलताएं अर्जित हुईं।

बंगाल में जाकर नगरा पुलिस को मिली सफलता

थाना नगरा पर पंजीकृत  मु0अ0सं0 03/2020 धारा 363,366 भादवि की पीड़िता  की सकुशल बरामदगी करते हुये अभियुक्त गुड्डू भारती पुत्र उत्तम भारती निवासी ग्राम नमोकेसिया काली मन्दिर थाना सलानपुर जनपद पश्चिमी वर्दमान (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार किया गया जिसका जनपद न्यायालय पश्चिमी वर्दमान से ट्रान्जिट रिमाण्ड प्राप्त करके थाना नगरा में  दिनांक 04.06.2022 को दाखिल किया गया । अभियुक्त गुड्डू भारती को न्यायालय के सिपुर्द किया गया।

नाबालिक लड़की के अपहरण का अभियुक्त गिरफ्तार 

प्रभारी निरीक्षक रसड़ा राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उ.नि. सुशील कुमार मयफोर्स द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 179/2022 धारा 363 भादवि में नामित अभियुक्त कुन्दन पुत्र श्यामदेव निवासी वीवीपुर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर हाल पता नारी शक्ति संस्था छितौनी थाना रसड़ा को मुखबीरी सूचना के आधार पर छितौनी के पास से गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्यवाही के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेंज दिया गया। कर थाना  स्थानीय पर कार्यवाही करते हुए  न्यायालय भेजा गया।

एक अदद तमंचा और जिंदा कारतूस संग एक धराया

प्रभारी निरीक्षक रसड़ा राकेश कुमार सिंह द्वारा गठित टीम उ.नि. राजकपूर सिंह व उ.नि. सुशील कुमार मय द्वारा मु.अ.सं. 89/2022 धारा 379/411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त मजनू नट उर्फ मजनू खांन पुत्र मन्नु नट उर्फ मन्नु खान निवासी तेतारपुर थाना नरही जनपद बलिया हाल पता रौराचवर अमहर उत्तर पट्टी थाना रसड़ा  को मुखबीरी सूचना पर ग्राम बुढ़वा भेलाई क्रांसिंग के पास गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक अदद तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।  उपरोक्त के सम्बन्ध थाना स्थानीय अभियोग  पंजीकृत कर न्यायालय के सिपुर्द किया गया। 

एसआर केस का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 थानाध्यक्ष बांसडीहरोड राजकुमार सिंह द्वारा हमराही फोर्स के साथ चेकिंग तलाशी व दबिश में मुखबिर से प्राप्त पूर्व सूचना के आधार पर थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया पर पंजीकृत मु0अ0स0 103/2022 धारा 366/376/506/120B भादवि से सम्बन्धित नामित अभियुक्त चन्दन पाण्डेय पुत्र स्व0 अखिलेश पाण्डेय निवासी ग्राम पाण्डेयपुर थाना गड़वार जनपद बलिया को महावीर कालोनी पार्किंग होटल परिखरा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

चोरी की दो बाइक, तमंचा चाकू संग तीन गिरफ्तार

थाना थानाध्यक्ष उ0नि0 रामसजन नागर मय फोर्स द्वारा 03 अभियुक्तों कृष्णा गौड़ पुत्र जय प्रकाश गौड़ निवासी युसूफपुर थाना रामपुर जिला मऊ, प्रदीप पटेल पुत्र जयनाथ पटेल निवासी हसन पुर थाना रामपुर जिला मऊ तथा मित यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी बहादुरपुर थाना रामपुर जिला मऊ को हनुमान मंदिर भिण्ड नहर के पास गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त के कब्जे से 02 अदद मोटर साइकिल, तमंचा और 315 बोर और रामपुरिया चाकू बरामद हुआ। उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना भीमपुरा  द्वारा वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया।

थाना कोतवाली ने एक चोर को पकड़ा, मखल भी बरामद

थाना कोतवाली के प्र0नि0 प्रवीण कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में उनकी पुलिस टीम के उ0नि0 प्रभाकर शुक्ला  मय फोर्स द्वारा एक अभियुक्त  रंजीत तिवारी पुत्र वीरेन्द्र तिवारी निवासी तिखमपुर थाना कोतवाली को तिखमपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अदद नटराजन मूर्ति , 03 अदद सिलेंडर इंडेन, 01 अदद कैमरा, 01 अदद बायोस्कोप/दूरबीन व चोरी हुआ अन्य समान बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली द्वारा वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय भेजा जा रहा है । 

Advertisement
7489697916 for Ad Booking