Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

फेफना पुलिस ने आधा दर्जन बाइक संग तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

-मिली बड़ी सफलता

-सिंहपुर चट्टी पर पुलिस ने वाहन चोरों को किया योजना बनाकर गिरफ्तार

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में फेफना पुलिस को एक सफलता हाथ लगी। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को आधा दर्जन बाइक के साथ गिरफ्तार किया।

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी व सीओ सदर अशोक कुमार मिश्रा के सफल पर्यवेक्षण में फेफना पुलिस के उ0नि0 राम अचल यादव व उ0नि0 शिवनरायन यादव ने मय फोर्स सूचना के आधार पर योजना बना सिंहपुर चट्टी हनुमान मंदिर के पास वाहन चोरों को पकड़ा।

चोर सूरज राजभर पुत्र देवशरण राजभर निवासी सिंहाचौर खुर्द थाना गड़वार, मुकेश गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी सिंहाचौर कला थाना गड़वार व विवेक राजभर पुत्र देवनाथ राजभर निवासी ग्राम निकासी थाना नगरा निकले। सख्ती करने पर उनके पास से आधा दर्जन बाइक बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय के सिपुर्द कर दिया गया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking