Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बिहार पुलिस का सब इंस्पेक्टर निकला तस्कर, 122 लीटर शराब संग गिरफ्तार

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : चोरी रोकना और चोर को पकड़ना पुलिस का काम है, पर पुलिस ही चोरी करने लगे तो क्या होगा। गुरुवार को ऐसा ही मामला सामने आया और पुलिस ने पुलिस को ही गिरफ्तार किया। बिहार में शराब तस्करी रोकने के लिए बलिया पुलिस मनोयोग से जुटी है तस्करों को पकड़ा जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने बिहार पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को 122 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। बिहार पुलिस का सब इंस्पेक्टर अपनी कार में शराब को बिहार ले जा रहा था।

अपराध एवं अपराधोयों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता गुरुवार को मिली। पुलिस ने कार से अंग्रेजी शराब तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उसकी कार में 122 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। अभियुक्त बिहार पुलिस का सब इंस्पेक्टर निकला। पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति कार में अवैध शराब लेकर जीवन ज्योति अस्पताल की तरफ से आ रहा है। पुलिस टीम द्वारा जमुआ बंधे पर घेराबन्दी कर वाहन को रोक लिया। नाजायज शराब व बीयर के साथ वाहन चलाने वाले व्यक्ति रवि किशन पराशर (सब इंस्पेक्टर बिहार पुलिस) पुत्र स्व पशुपति नाथ निवासी मिश्रवलिया पोस्ट जलालपुर थाना जलालपुर जनपद सारन (छपरा) बिहार को नाजायज अंग्रेजी शराब (भिन्न भिन्न ब्राण्ड की) व बीयर कुल 121.60 लीटर मय वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कार्यवाही के बाद अभियुक्त को न्यायालय के सिपुर्द किया गया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking