Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

बांसडीह और सिकंदरपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

-पुलिस को सफलता

-बांसडीह पुलिस ने 10 हजार के इनामिया अभियुक्त को पकड़ा

-सिकंदरपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा पाक्सो एक्ट का एक अभियुक्त

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : पुलिस अधीक्षक एस आनंद के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक की निगहबानी में चलाए जा रहे अभियान में शुक्रवार का दिन काफी अच्छा रहा। पुलिस को अलग अलग थानों में दो बड़ी सफलता मिली। 10 हजार का इनामी और पाक्सो एक्ट के एक-एक अभियुक्त को पुलिस ने दबोच न्यायालय के सिपुर्द किया।

बांसडीह पुलिस ने पंजीकृत मुअसं- 228/2022 धारा 147/323/304/34 भादवि में फरार चल रहे 10 हजार के पुरस्कार घोषित अपराधी आदित्य पाण्डेय पुत्र अजय पाण्डेय निवासी मिरिगिरी टोला कस्बा बांसडीह थाना बांसडीह को गिरफ्तार किया तो   सिकन्दरपुर पुलिस ने पाक्सो एक्ट से सम्बंधित वांछित अभियुक्त ओमप्रकाश राजभर पुत्र सुग्रीव राजभर ग्राम कठौड़ा थाना सिकंदरपुर को जमुई चट्टी से गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय के सिपुर्द किया गया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking