Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

पाक्सो एक्ट के  वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्रजेश दुबे

गड़वार (बलिया) : स्थानीय पुलिस ने अपहरण व पॉक्सो एक्ट से सम्बंधित एक वांछित आरोपित को गिरफ्तार क न्यायालय के सिपुर्द किया।

उन निरीक्षक कालीशंकर तिवारी ने बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के वरूना निवासी आरोपित पप्पू बिंद पुत्र रमेश बिंद को मुखबिर सूचना पर थाना क्षेत्र के कनैला से बिसुकिया जाने वाली पक्की सड़क के पास से शनिवार को दोपहर में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित पप्पू बिंद थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया था। लड़की के पिता द्वारा थाने पर 24मई को तहरीर दी गई थी। पुलिस ने आरोपित पर अपहरण, पॉक्सो व अन्य सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित् की खोजबीन में जुटी थी। पीड़िता की बरामदगी पुलिस पूर्व में ही कर चुकी है। 

Advertisement

7489697916 for Ad Booking