Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

हत्या से सम्बन्धित दो वांछित अभियुक्तों को नरही पुलिस ने किया गिरफ्तार

-पुलिस को मिली सफलता

-घटना में प्रयुक्त सामग्री को भी पुलिस ने किया बरामद

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : नरही थाना क्षेत्र के भरौली के पास अपने घर में किराया लेने आयी महिला की हत्या में पंजीकृत मुकदमे के दो वांछित अभियुक्तों को नरही पुलिस ने गिरफ्तार किया। हत्या के लिए इस्तेमाल किए गए लोहे के नल के हत्थे को भी पुलिस ने बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

थानाध्यक्ष पन्नेलाल ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमें सम्बन्धित दो अभियुक्त सबा खातून पुत्री स्व0 मुजिबुल हक निवासी ग्राम बड़की सारिमपुर, थाना औद्योगिक क्षेत्र जनपद बक्सर, प्रान्त बिहार तथा  फैयाज खाँ पुत्र सफीउल्ला उर्फ टीपू खाँ निवासी बड़की सारिमपुर, थाना औद्योगिक क्षेत्र जनपद बक्सर बिहार को भरौली पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सामग्री लोहे के नल का हत्था भी बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने न्यायालय के सिपुर्द किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking