
-पुलिस को सफलता
-भरथांव गांव स्थित विवेकानंद स्कूल के पास से हुई अभियुक्तों की गिरफ्तारी

शशिकांत ओझा
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध और अपराधियों के विरूद्ध चलाये जो रहे अभियान के क्रम में सिकन्दरपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने खरीद गांव डबल मर्डर केस से संबंधित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
सिकंदरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विकास चन्द पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ खरीद गांव हत्याकांड के अभियुक्त नीरज यादव, धीरज कुमार यादव उर्फ मनीष, निरन्जन यादव पुत्रगण रामजीत यादव निवासी ग्राम खरीद थाना सिकन्दरपुर को सिकन्दरपुर -उभाँव मुख्य सड़क मार्ग से भरथाँव मार्ग पर स्थित विवेकानन्द स्कूल के पास से तथा अभियुक्त सुरेश चौधरी पुत्र स्व0 कपिलदेव चौधरी, लालसा देवी पत्नी नन्दलाल यादव निवासीगण ग्राम खरीद थाना सिकन्दरपुर को खरीद दरौली मार्ग तिराहे पर बहदग्राम खरीद थाना सिकन्दरपुर से गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्यवाही के बाद अभियुक्तों को न्यायालय के सिपुर्द किया गया।