अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

15 किलो नाजायज गांजा संग एक महिला तस्कर चढ़ी दोकटी पुलिस के हत्थे

-पुलिस को सफलता
-बरामद गांजे की अनुमानित कीमत तीन लाख 75 हजार रुपए
-चकमा देकर फरार अभियुक्ता के सगे भाई की तलाश में जुटी पुलिस

शशिकांत ओझा

बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दोकटी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने 15 किलो नाजायज गांजा के साथ एक को गिरफ्तार किया।


श्थानाध्यक्ष दोकटी अनुपम जायसवाल ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे कि वाजिदपुर ढाले पर 01 महिला व 01 पुरूष अपने हाथ में एक प्लास्टिक का बोरा लिए हुए मिले । पुलिस ने दोनों को रोका, एक अभियुक्त तो पुलिस को चकमा देकर भाग निकला पर महिला पुलिस के हत्थे चढ़ गई। बोरे की चेकिंग हुई तो उसमें गांजा निकला। गिरफ्तार अभियुक्ता निधि कुमारी पुत्री अशोक निवासी वाजिदपुर थाना दोकटी निकली। दोनों बोरों में 15 किलो गांजा मिला जिसकी बाजारी कीमत लागत पौने चार लाख रुपए बताई गई।

पुलिस के सख्ती से पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्ता ने फरार अभियुक्त का नाम राजू उर्फ सोनू पुत्र अशोक निवासी वाजिदपुर बताया जो अभियुक्ता का सगा भाई है। पुलिस फरार की तलाश में भी जुटी है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अभियुक्ता को न्यायालय के सिपुर्द कर दिया।