Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

चार साल से फरार चल रहे 15 हजार के इनामिया को पुलिस ने दबोचा

-पुलिस को सफलता

-बांसडीहरोड पुलिस और स्वाट टीम को संयुक्त रूप से मिली सफलता

शशिकांत ओझा

बलिया: जनपद की बांसडीहरोड पुलिस और स्वाट टीम को बुधवार के दिन एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने चार वर्ष से फरार चल रहे 15 हजार के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया न्यायालय के सिपुर्द कर दिया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बांसडीह रोड राजकपूर सिंह मय टीम एवं स्वाट टीम प्रभारी अजय यादव की संयुक्त टीम द्वारा पॉलिटेक्निक चौराहा थाना बांसडीह रोड जनपद  के पास से चार वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त कौशल किशोर पाण्डेय पुत्र विपिन बिहारी पाण्डेय निवासी सूर्यपुरा थाना सुखपुरा को गिरफ्तार किया। अभियुक्त द्वारा भूमि पर अपना नाम ना होने के बावजूद दस्तावेजों व अभिलेखों में हेरफेर कर उसे विक्रय करने का अपराध है। मामला बांसडीह थाने में पंजीकृत है। अभियुक्त के फरार चलने के कारण धारा 83 सीआरपीसी के तहत अभियुक्त के चल अचल संपत्ति की कुर्की पूर्व में ही की गई है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking