Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

चार माह बाद बैरिया पुलिस ने अपहृत किशोरी को सूरत से किया बरामद

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया :  बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत किशोरी को अंततः चार माह बाद बैरिया पुलिस ने गुजरात के सूरत शहर से बरामद लिया। अपहर्ता को भी गिरफ्तार कर पुलिस बैरिया ले आई। 

थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि चकिया गांव निवासी राहुल पासवान पुत्र दिलीप पासवान क्षेत्र के एक गांव से किशोरी का अपहरण कर सूरत ले गया था। उसके खिलाफ बैरिया थाना में धारा 363, 366 का मुकदमा दर्ज किया गया था।

काफी मशक्कत के बाद उनको ट्रैस कर गुजरात के सूरत से बरामद किया गया। किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिये जिला चिकित्सालय भेजा गया। चिकित्सीय परीक्षण मिलने के उपरांत बाद लिखापढ़ी में  धारा 376 व पास्को एक्ट की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। गिरफ्तार युवक को न्यायालय के सिपुर्द किया गया। न्यायालय ने उसे जेल भेंज दिया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking