Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

चितबड़ागांव पुलिस ने एक स्कार्पियो में पकड़ा 30 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब

-पुलिस को सफलता

-बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख 72 हजार रुपये

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी व शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चितबड़ागांव पुलिस को एक सफलता मिली। पुलिस ने एक स्कार्पियो में 30 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ा।

थाना चितबड़ागांव के उनि विजय प्रकाश त्रिपाठी मय हमराह देखभाल क्षेत्र रात्रि गस्त चेकिंग संदिग्ध वाहन व्यक्ति नरही मोड से आगे भारत गैस एजेन्सी मानपुर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। सूचना के आधार पर एक स्कार्पियो को आता देख रोकने का प्रयास किया।

स्कार्पियो चालक वाहन को मोड़कर भागने का प्रयास किया पर स्कार्पियो सडक के किनारे पेड़ से टकरा गयी तथा क्षतिग्रस्त हो गयी। चालक अन्धेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस टीम द्वारा जब स्कार्पियो को देखा गया तो उसके अन्दर भिन्न भिन्न ब्राण्ड की 30 पेटी अवैध शराब थी। शराब की अनुमानित कीमत एक लाख 72 हजार रूपये आंकी गई। पुलिस वांछित वाहन स्वामी पर मुकदमा पंजीकृत जांच में जुट गई है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking