बलिया : अपराध नियंत्रण और अपराधियों को उनकी असली जगह दिखाने के क्रम में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को पुलिस को दो सफलता मिली. रसड़ा पुलिस ने तीन गैंगेस्टर आरोपियों को गिरफ्तार किया तो बांसडीह पुलिस ने एससी एसटी एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के सिपुर्द किया।

प्रभारी निरीक्षक रसड़ा ने थाना नगरा से सम्बन्धित अभियुक्तगण भोला खान पुत्र नसरूल्ला खांन, सतेन्द्र यादव पुत्र गुलाब यादव निवासीगण बिच्छीबोझ थाना सिकन्दरपुर तथा रामझलक पुत्र सुखारी गोड़ निवासी कटराई रामपुर थाना सिकन्दरपुर को राघोपुर चट्टी के पास से गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय के सिपुर्द किया गया। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक बांसडीह योगेंद्र सिंह ने एससी एसटी एक्ट के अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र रामनाथ राजभर को मैरीटार चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।