
बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी गांव में हुए तिहरे हत्याकांड का खुलासा घटना के दिन ही करते हुए पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार भी कर लिया। बलिया पुलिस के इस सकारात्मक प्रयास को सर्वत्र प्रशंसा मिल रही है।

31 मई को थाना हल्दी अन्तर्गत ग्राम सोनवानी में एक कुएँ में शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मृतक की पहचान गांव के ही आनन्द विक्रम सिंह पुत्र उमाशंकर सिंह के रुप मे किया गया । जिनके घर जाने पर पता चला कि इनके पिता उमाशंकर सिंह पुत्र स्व0 रामचन्दर सिंह का शव उनके घर पर पड़ा मिला। उसी परिवार के एक और सदस्य का शव भी मिला। पुलिस ने उसी दिन घटना का खुलासा कर ऐतिहासिक प्रशंसा प्राप्त किया।

घटना का सफल अनावरण अपर पुलिस महानिदेशक जोन वाराणसी राम कुमार के मार्गदर्शन व पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ अखिलेश कुमार के दिशा-निर्देशन में पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर ने किया। दोनों अधिकारी घटना के बाद बलिया पहुंचे। पुलिस अधीक्षक के अनुसार मृतक संदीप सिंह व प्रवीण सिंह उर्फ भोलू के बीच में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद था। जिस कारण भोलू सिंह व उसके अन्य साथियों द्वारा संदीप सिंह की हत्या कर शव को कुएँ में छिपा दिया गया। संदीप सिंह को उसके घर से ले जाते समय पिता व भाई द्वारा देख लिए जाने के कारण उनकी हत्या भी अभियुक्तों द्वारा कर दी गई। मामले में पुलिस ने प्रवीण सिंह उर्फ भोलू पुत्र सत्यनारायण सिंह, मानवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ छोटू पुत्र टुनटुन सिंह, अमन सिंह उर्फ सोनू पुत्र अनिल सिंह तथा संजीत सिंह पुत्र मोतीचंद सिंह को गिरफ्तार किया गया। सभी मृतक के गांव के ही है। अभियुक्तों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू, मृतक का मोबाइल फोन व कपड़े, अभियुक्त द्वारा घटना के दौरान पहने गए कपड़े जिसमें खून के निशान है बरामद किया गया है।