Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

बांसडीह पुलिस ने दो मामलों के किया अलग अलग मुकदमा दर्ज

लालबाबू पांंडेय

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बांसडीह (बलिया) : स्थानीय पुलिस ने दो मामलों में अलग अलग मुकदमा पंजीकृत किया है। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह के मुताबिक एक मामले में तीन युवकों और दुसरे मामले में दो युवकों के खिलाफ नामजद मामला पंजीकृत है।

क्षेत्र के गंगभेव गांव में खेत में शौच को गई महिलाओं के साथ अश्लील फब्तियां कसने को लेकर कोतवाली पुलिस ने गांव के तीन मनचलों के खिलाफ नामजद व कुछ अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दूसरा मामला बांसडीह मनियर रोड पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर का है यहां मनबढ़ों द्वारा युवक को अनायास मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बांसडीहरोड क्षेत्र के परिखरा निवासी युवक अजय गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत किया था।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking