अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

जनहित व प्रशासनिक हित के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस व्यवस्था में व्यापक बदलाव

-पुलिस स्थानांतरण

-पुलिस अधीक्षक ने 14 निरीक्षकों और 10 उपनिरीक्षकों को किया इधर से उधर

-कई उपनिरीक्षकों की हुई ताजपोशी तो क ई हुए पैदल भी

शशिकांत ओझा

बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जनहित एवं प्रशासनिक हित के दृष्टिगत पुलिस व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया। 14 निरीक्षक व 10 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सम्बन्धित आदेश से अवगत होकर तत्काल वर्तमान नियुक्ति स्थान से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालन सुनिश्चित करें।

पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए स्थानांतरण के क्रम में थाना नरही, चितबड़ागांव, फेफना, दुबहड़, हल्दी, बैरिया, सुखपुरा, गड़वार, नगरा, रसड़ा, खेजुरी, रेवती, उभांव, पकड़ी, बांसडीहरोड के प्रभारियों सहित 24 को इधर से उधर किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी नरही और फेफना को पैदल किया है। 

स्थानांतरण की सूची

-निरी. रामायण सिंह को प्रभारी बैरिया से प्रभारी सुखपुरा बनाया गया

-उपनिरीक्षक पंकज चौधरी को थानाध्यक्ष चितबड़ागांव से थानाध्यक्ष रेवती

-उपनिरीक्षक रोहन राकेश सिंह को थानाध्यक्ष रेवती से थानाध्यक्ष चितबड़ागांव

-उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार को थानाध्यक्ष हल्दी से थानाध्यक्ष दुबहड़

-निरी. नदीम अहमद फरीदी को साइबर थाना से थाना प्रभारी नरही

-निरी. सुनील चंद्र तिवारी को प्रभारी नरही से प्रभारी न्यायालय सुरक्षा

-निरी. राकेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक दुबहड़ से प्रभारी बैरिया

-उपनिरीक्षक अजय त्रिपाठी को प्रभारी पाक्सो सेल से थानाध्यक्ष फेफना

-निरी. बृजमोहन सरोज को प्रभारी निरीक्षक फेफना से प्रभारी डीसीआरबी

-निरी. योगेंद्र प्रसाद सिंह को प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा से साइबर थाना

-निरी. संजय सिंह प्रभारी को एसओजी से अपराध शाखा

-उपनिरीक्षक अखिलेश पांडेय को थानाध्यक्ष बांसडीह रोड से प्रभारी पाक्सो सेल

-उपनिरीक्षक अजय पाल को चौकी सिविल लाइन से थानाध्यक्ष बांसडीह रोड

-निरी. अंशुमान यदुवंशी को प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना

-निरी. राजेंद्र प्रसाद सिंह को थाना प्रभारी पकड़ी से उभांव

-निरी. रत्नेश सिंह को प्रभारी निरीक्षक रसड़ा से प्रभारी निरीक्षक गड़वार

-निरी. विपिन सिंह को प्रभारी निरीक्षक उभांव से प्रभारी निरीक्षक रसड़ा

-निरी. अनिता को प्रभारी निरीक्षक खेजुरी से प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ

-निरी. मूलचंद चौरसिया को प्रभारी निरीक्षक गड़वार से प्रभारी निरीक्षक खेजुरी

-उपनिरीक्षक विश्वदीप सिंह को चौकी प्रभारी रसड़ा दक्षिणी से थानाध्यक्ष हल्दी

-निरी. हरिवंश सिंह को प्रभारी निरीक्षक नगरा से प्रभारी निरीक्षक दोकटी

-उपनिरीक्षक लालमणि सरोज को चौकी प्रभारी गोपालनगर रेवती से थानाध्यक्ष पकड़ी

-उपनिरीक्षक कौशल पाठक को पीआरओ पुलिस अधीक्षक से थानाध्यक्ष नगरा

-उपनिरीक्षक वंश बहादुर सिंह को थानाध्यक्ष दोकटी से अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय