Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश बलिया राज्य

नाजायज तमंचा के साथ गड़वार पुलिस ने राजू नट को पकड़ा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बृजेश दुबे

गड़वार (बलिया) :स्थानीय थाना पुलिस को  नाजायज कट्टा व कारतूस के साथ एक शातिर युवक को पकड़ने में सफलता मिली है।

एसआई बिंदेश्वरी पांडेय कॉन्स्टेबल कमलेश पाल के साथ शुक्रवार की रात में गश्त पर थे। नगरा-गड़वार मुख्य मार्ग पर बलेसरा गांव में इन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति पैदल जाता दिखाई दिया।

रोकने पर भागने लगा। किसी तरह दौड़ाकर पुलिस ने पकड़ लिया। इसके पास से पुलिस को चेकिंग के दौरान एक नाजायज कट्टा व एक अदद कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम राजू नट पुत्र सुरेंद्र नट व पता नरायनपुर थाना बांसडीह बताया। पकड़े गए अभियुक्त को सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के सिपुर्द कर दिया गया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking