Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

चुनाव प्रभारी ने भाजपा के प्रचार वाहन को झंडी दिखाकर किया रवाना

-नगर पालिका परिषद बलिया

-चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह ने तीन वाहनों को चुनाव कार्यालय से किया रवाना

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : नगर पालिका परिषद चुनाव में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शनिवार को भाजपा के प्रचार वाहन को चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने झंडा दिखाकर रवाना किया। चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए तीन वाहनों को पार्टी कार्यालय नारायणी सिनेमा हॉल से रवाना किया गया। 

इस दौरान चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह ने कहा कि नगर क्षेत्र के प्रत्याशी संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल को जीत दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से लगना होगा। कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को लेकर लोगों के बीच जाना होगा। आज भाजपा की सरकार हर वर्ग व समुदाय के लिए जिस जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है उसको लोगों के बीच लाना होगा। कहा कि आज पूरे प्रदेश में भाजपा की ट्रिपल ईंजन यानी नगरपालिका परिषद में भी अपनी सरकार बनानी होगी तभी असल विकास संभव हो सकेगा। आज प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जो विकास हो रहा है उसे और गति देने के लिए नगरपालिकाओं में भी लोगों को भाजपा प्रत्याशियों को जिताना होगा।

इस दौरान चुनाव संयोजक अनूप चौबे, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष अभिषेक सोनी, जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू, संतोष सिंह, नगर महामंत्री अनिल सिंह, पूर्व नगर महामंत्री अंबरीश पांडेय आदि मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking