Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

आठ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम आयोजित

रविशंकर पांडेय

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बांसडीह (बलिया) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा संगठन द्वारा “आठ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बांसडीह नगर पंचायत के वार्ड तीन में  महिलाओं को स्वास्थ्य सम्बंधित दवाओं के वितरण के साथ उन्हें स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी दी गई।

आयोजित स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुये भाजपा बांसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि केंद्र में चल रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु जितने भी योजनाएं चलाई जा रही हैं वह अपने आप में एक मिशाल है। यह सरकार महिलाओं के उत्थान के लिये प्रयत्नशील है। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक तेजबहादुर रावत ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा  बने कार्यक्रमों से अवगत कराते हुए उन्हें आगे आने हेतु प्रेरित किया। इस मौके पर सुमन पटेल, शिवकुमारी देवी, गमला देवी, पार्वती देवी, देवन्ती देवी, कंचन देवी, गुड़िया पटेल,अविनाश रावत, अग्निवेश गुप्ता, मनीष सोनी सहित आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking