Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष की प्रोन्नति, बने मंडल अध्यक्ष

-संगठन का निर्णय
-वरिष्ठ पत्रकार सुशील ठाकुर मुन्ना को दी गई बांसडीह तहसील की जिम्मेदारी

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

शशिकांत ओझा


बलिया : प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की एक बैठक गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के डाकबंगला में हुई। बैठक में संगठन के विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई। संगठन के विस्तार के निमित्त बलिया जिलाध्यक्ष की प्रोन्नति करते हुए उन्हें आजमगढ़ मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। श्री सिंह को गोरखपुर मंडल का भी दायित्व दिया गया। बलिया जिलाध्यक्ष की तैनाती होने तक वह बलिया जिले का कार्य भी पूर्ववत देखेंगे।

 


संगठन की बैठक में सभी सदस्यों ने एक सुर से संगठन को और मजबूत करते हुए उसके विस्तार पर चर्चा की। संगठन के सदस्यों ने उन जनपदों की चर्चा की जहां संगठन का शीघ्र विस्तार किया जाना है। सदस्यों ने संगठन के कोष को समृद्ध करने पर भी मंत्रणा किया।संगठन के विस्तार को देखते हुए सर्व सम्मति से जिलाध्यक्ष वृजेंद्र नाथ सिंह की प्रोन्नति करते हुए उन्हें मंडल अध्यक्ष बनाया गया। आजमगढ़ मंडल के साथ उन्हें गोरखपुर मंडल की भी जिम्मेदारी दी गई। बांसडीह तहसील संगठन में परिवर्तन करते हुए वरिष्ठ पत्रकार सुशील ठाकुर मुन्ना को बांसडीह तहसील का अध्यक्ष बनाया गया। सभी सदस्यों ने मुन्ना ठाकुर का स्वागत किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्र, प्रदेश महासचिव पुष्पेंद्र तिवारी सिन्धू, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलानंद तिवारी, पूर्वांचल प्रभारी दिग्विजय सिंह के साथ अजय तिवारी, शिवदयाल पांडेय मनन, विश्वंभर गुप्ता, नागेंद्र तिवारी, संजय शर्मा, नरेंद्र मिश्र, अजय कुंवर, रजनीश श्रीवास्तव, ओपी शर्मा जितेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता वृजेंद्र सिंह और संचालन शशिकांत ओझा नै किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलानंद तिवारी का हुआ अभिनंदन

कुछ दिनों पूर्व संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष बने अखिलानंद तिवारी का बैठक के बाद अभिनंदन स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलानंद का अंगवस्त्रम और पुष्पहार से स्वागत किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking