Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

माउंट आबू से पधारीं उर्मिला दीदी के अध्यात्मिक प्रवचन सरिता में द्वाबावासियों ने लगाई डुबकी

-अध्यात्मिक आयोजन

-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बैरिया शाखा में दिव्य आयोजन

-”खुशी या तनाव खुद करो चुनाव” रहा आयोजन का मुख्य विषय

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : माउंट आबू राजस्थान से बलिया के बैरिया में पधारीं राजयोगिनी उर्मिला दीदी ने आध्यात्मिक प्रवचन की सरिता में बुधवार को द्वाबावासियों ने खूब डुबकी लगाई। चर्चा के दौरान दीदी ने कहा कि क्रोध मानव का गुण नहीं शांति ही मानव का असली गुण है। राजयोगिनी उर्मिला दीदी आध्यात्मिक कार्यक्रम “खुशी या तनाव, स्वयं करो चुनाव” के अंतर्गत लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान दे रहीं थीं।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा बैरिया द्वारा आयोजित आध्यात्मिक चिंतन कार्यक्रम में उर्मिला दीदी ने कहा कि क्रोध, इर्ष्या और अहंकार ने पूरी मानवता को बर्बादी की ओर ले जा रहा है। भारत वर्ष को विश्व गुरु बनाने के लिए तनाव त्याग कर खुशी मंत्र को अपनाना ही परम आवश्यक है। उर्मिला दीदी ने उपस्थित सैकड़ों जन समुदाय को तनाव क्रोध त्याग खुशी और शांति को अपनाए और खुद सहित भारत को विश्व गुरु बनाएं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, विनायक मौर्य, पुष्पेंद्र तिवारी सिन्धू, सुधीर सिंह, शशिकांत ओझा, अनिल सिंह अशोक सिंह, गुप्तेश्वर पाठक आदि की मौजूदगी रही। बैरिया शाखा प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तो बहन बीके कविता दीदी (समता) ने संचालन किया। बीके बब्लू भाई ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking