Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

प्रतिष्ठा के साथ प्रतिष्ठात्मक रुद्र महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, निकली कलश यात्रा

की शुरुआत

रविशंकर पांडेय

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बांसडीह (बलिया) :  हिंदू धर्म आस्था का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि समय समय पर पूजा पाठ का आयोजन होता रहता है। बांसडीह तहसील क्षेत्र के शिवरामपुर गांव में प्रतिष्ठा के साथ प्रतिष्ठात्मक रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं को देखा गया।

भारत देश में हर धर्म के लोग रहते हैं लेकिन हिंदू धर्म की बात करें तो इसकी पहचान अलग है। गांव हो या शहर कहीं न कहीं संकीर्तन, यज्ञ , महायज्ञ का आयोजन होते रहता है। इसी तरह का रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को जिले के बांसडीह तहसील के शिवरामपुर गांव में हुआ। उमस भरी गर्मी में आस्था का प्रतीक ऐसा कि माथे पर कलश में गंगा जल लेकर हजारों की संख्या में पुरुष ,महिला एक साथ निकल गए और श्री शक्ति रुद्र महायज्ञ के आयोजन स्थल पर पहुंचे। मंडप में प्रवेश कर मंगलवार को महायज्ञ का शुरुआत कर दिया गया। जिसमें ,काशी, अयोध्या ,मथुरा के संत रोज दिन सायं चार बजे से प्रवचन देंगे। आयोजक मंडल के अनुसार 31 मई मंगलवार से शुरू हुआ है। बुधवार को बेदी पूजन, जलाधिवास, गुरुवार को अन्नाधिवास, शुक्रवार को मूर्ति का महास्नान, नगर भ्रमण, शैयाधिवास, शनिवार को प्राण प्रतिष्ठा और रविवार पांच जून को भंडारा का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा में शामिल होने वाले में बेद प्रकाश मिश्र, मदन मोहन मिश्र, बलिराम चौरसिया, रवि रंजन मिश्रा आदि रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking