Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

बागी धरती आजादी के प्रथम आंदोलन की गवाह : न्यायमूर्ति विवेक

-सम्मान समारोह

-दी सिविल बार व क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार ने हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज का किया सम्मान

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : दी सिविल बार व क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सिविल बार के सभागार में हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह का स्वागत व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में दोनों बार के पदाधिकारियों व सदस्यों ने प्रशासनिक जज का माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। 

इस दौरान क्रिमिनल बार के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्र ने एजे का स्वागत करते हुए बलिया जिले में न्यायिक मजिस्ट्रेट व एडीजे की भारी कमी होने की बात बतायी। इस आशय का पत्रक भी सौंपा। सम्मान समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष प्रशासनिक जज विवेक कुमार सिंह व जिला जज अशोक कुमार सप्तम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर प्रशासनिक जज विवेक कुमार सिंह ने कहा कि बलिया की बागी धरती आजादी के प्रथम आंदोलन की गवाह है। यहां के वीर सपूतों ने सबसे पहले आजादी की बिगुल फूंकने का काम किया था। मंगल पांडेय एवं चित्तू पांडेय की धरती पर आया हूं, इस बात का मुझे गर्व महसूस हो रहा है।

मैं बलिया के गौरवशाली इतिहास को पहले से जानता हूं। मुझे इस बात की खुशी है कि मैं पहले वकील हूं उसके बाद इस पद पर आसीन हूं। वकील आजीवन वकील होता है चाहे वह राष्ट्रपति क्यों न बन जाए। कहा कि छह बार प्रशासनिक जज रहा हूं । लेकिन पहली बार ऐसा सम्मान मुझे बागी धरती पर मिला है। कहा कि क्रिमिनल बार के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्रा इस उम्र में दमदार उद्बोधन कर रहे हैं तो जब यह युवा होंगे तो कितना दमदार बोलते होंगे। इस मौके पर जिला जज अशोक कुमार ने भी जिले के गौरवशाली इतिहास पर अपना विचार प्रस्तुत किया। एडीजे हुसैन अंसारी ने कहा कि चमन में बाहर आया है इसका आनंद हम सभी को लेना चाहिए। इस मौके पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शांभवी यादव ने भी सभा को संबोधित किया उन्होंने प्रशासनिक जज का स्वागत अपने उद्बोधन से किया।

सिविल बार के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दुबे ने मुख्य अतिथि के अपने सभागार में आने के लिए आभार प्रकट किया कहा कि हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हम लोग न्यायिक अधिकारियों की कमी से जूझ रहे हैं। इस संदर्भ में प्रशासनिक जज से हम लोग मिलने वाले थे। लेकिन उनके आने की सूचना मिली तो हम लोगों ने बलिया में ही मिलने का निर्णय किया। आज आपने बार के सभागार में स्वागत करते हुए हमें अपार खुशी हो रही है। एडीजे राहुल दुबे, सीजेएम शाम्भवी यादव, तपस्या त्रिपाठी, सर्वेश मिश्र, कविता कुमारी, क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के एल्डर कमेटी अध्यक्ष अशोक सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार तिवारी, महासचिव अनिल मिश्र, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्त, पंकज गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, शंकर राम फौजदार, विद्यासागर मिश्र आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता दी सिविल बार के अध्यक्ष देवेंद्र दुबे व संचालन रतन प्रकाश मिश्र ने किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking