Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

प्राथमिक और मिडिल स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन की मांग

-प्राथमिक शिक्षक संघ की पहल

-संगठन के जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को लिखा को लिखा पत्र

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : भीषण गर्मी एवं तपिश को देखते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन की मांग की है।

संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह व मंत्री राजेश पाण्डेय ने विद्यालय संचालन के समय परिवर्तन के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। संघ ने बताया है कि कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों के संचालन का समय सुबह 8 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक है। ऐसे में भीषण गर्मी और तपिश से छोटे बच्चों को अत्यधिक परेशानी हो रही है। साथ ही वो बीमार भी पड़ रहे हैं। कई जनपदों में समय में परिवर्तन भी चुका है। उपरोक्त परिस्थिति को देखते हुए शिक्षक संघ ने परिषदीय विद्यालयों (कक्षा 1 से 8 तक) के संचालन का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक करने की मांग कि है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking