Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राज्य

प्राथमिक विद्यालय अमृतपाली में चित्रकला प्रतियोगिता

-राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन

-अंशिका को मिला प्रथम स्थान, पवन को द्वितीय और सुबी को तीसरा स्थान

-प्रधानाध्यापक राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त प्रतिमा उपाध्याय ने किया पुरस्कृत

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : शिक्षा क्षेत्र दुबहड़ के प्राथमिक विद्यालय अमृतपाली में गुरुवार को राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में अंशिका को प्रथम स्थान मिला। पवन, द्वितीय और सुबी तृतीय रहे।

नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर संचालित योजनाओं के प्रति जन जागरूकता के क्रम में आयोजित कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय अमृतपाली में स्वच्छता क्लब का गठन किया गया। बच्चों में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

विद्यालय की  एवं स्वच्छता क्लब का गठन भी किया गया। विद्यालय की अंशिका को प्रतियोगिता में प्रथम, पवन पटेल को द्वितीय तथा सुबी को तृतीय स्थान मिला। प्रधानाध्यापिका राज्यपाल पुरस्कार प्रतिमा उपाध्याय पीहू ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान पीहू उपाध्याय (प्रधानाध्यापिका), प्रसून पाठक, पल्लवी सिंह, रत्ना सोनी ( सहायक अध्यापक) निरुपमा सिंह, कविता यादव (शिक्षा मित्र) मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking