Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

परिवहन मंत्री के सौजन्य से स्वर्ण पदक विजेता बहनों को दी गई स्कूटी

-प्रतिभा को सम्मान

-भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के हाथों स्कूटी पाकर दोनों बहनों के खिले चेहरे, जताया आभार

शशिकांत ओझा

बलिया : राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2024 की स्वर्ण पदक विजेता अखार निवासी दीपाली राय एवं प्रीति राय को रविवार के दिन नगर स्थित एक मैरिज हाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इलेक्ट्रिक स्कूटी देकर सम्मानित किया। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री व नगर विधायक दयाशंकर सिंह के सौजन्य से प्रदान की गई स्कूटी को प्रदेश अध्यक्ष ने भव्य सम्मान समारोह में दोनों बहनों को दिया। दोनों को अंगवस्त्रम व मोमेंटो से भी सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूटी पाकर दोनों बहनों के चेहरे खिल उठे। दोनों खिलाड़ियों ने परिवहन मंत्री का आभार व्यक्त किया। 

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि स्वर्ण पदक विजेता बेटियों को सम्मानित कर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। दोनों बहनों ने इस छोटे से जनपद से निकल कर राष्ट्रीय फलक पर जो कीर्तिमान स्थापित किया वह सभी बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे मेधावियों को सम्मानित कर परिवहन मंत्री ने काफी सराहनीय कार्य किया है। कार्यक्रम में मंत्री दानिश आजाद अंसारी, बांसडीह की विधायक केतकी सिंह, जिलाध्यक्ष संजय यादव, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, आनंद स्वरूप शुक्ल, पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, भरत सिंह, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। 

Advertisement

7489697916 for Ad Booking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *