Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

सोनी तिवारी के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा ने की शास्त्री प्रतिमा की सफाई

-भारतीय जनता पार्टी का कार्यक्रम

-परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, जिलाध्यक्ष जेपी साहू संग माल्यार्पण भी

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस से पहले महापुरुषों की प्रतिमा सफाई और माल्यार्पण हुआ। इसी क्रम में भाजपा नेत्री महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण हुआ।

बलिया में सर्वाजनिक चौराहों पर लगी प्रतिमाओं में भृगु मंदिर के पीछे चौराहे पर स्थित  पूर्व प्रधानमंत्री अमर शहीद लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा की महिलाओं ने पूरे मनोयोग से सफाई किया। प्रतिमा की साफ़ सफ़ाई एवं माल्यार्पण पहले नगर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा किया। माल्यार्पण कार्यक्रम के क्रम में नगर विधायक और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, ज़िलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू, जिला सचिव अभियान प्रभारी अरुण सिंह बंटू, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सोनी तिवारी, नगर महामंत्री महिला मोर्चा प्रीति पाण्डेय एवं पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking