
-शासन का निर्देश
-मुख्य राजस्व अधिकारी के मुताबिक अधिसंख्य स्थान चयनित
-चिन्हित हेलीपैड स्थल का अंतिम निर्धारण करेंगे जिलाधिकारी


शशिकांत ओझा
बलिया : बार बार हैलीपेड बनाए जाने की समस्या से निदान के लाए शासन के निर्देश पर जनपद के सभी तहसील व ब्लाक मुख्यालय पर स्थायी हैलीपेड का निर्माण होगा।
मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन के अनुसार शासन और जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद बलिया के प्रत्येक तहसील मुख्यालय और ब्लॉक मुख्यालय पर हेलीपैड बनाया जाना है।


प्रत्येक तहसील मुख्यालय और तहसील मुख्यालय के अतिरिक्त ब्लॉक मुख्यालय के निकट भूमि चिन्हित कर ली गई है। कुल 17 स्थल चिन्हित किए गए हैं जिनमें तहसील बैरिया में कोटवा ग्राम, मुरलीछपरा ब्लॉक में ग्राम इब्राहिमाबाद, बांसडीह तहसील में ग्राम जितौरा, ब्लॉक रेवती मुख्यालय में ग्राम उदवा, ब्लॉक बेरुवारबारी में मिड्ढा, ब्लॉक पंदह में ग्राम धनेजा, ब्लॉक दुबहर में शेर, ब्लॉक सोहांव में शिवपुर खास, ब्लॉक बेलहरी में दुधैला, ब्लॉक गड़वार में गोविंदपुर व ब्लॉक हनुमानगंज में करनई गांव आदि का चयन किया गया है। चयनित स्थलों पर अंतिम निर्णय जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी करेगी।


