
-प्रेस कांफ्रेंस
-कहा सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता की मां को पार्टी ने बनाया है उम्मीदवार, होगी फतह
-कहा अपने ही दल के चुनाव चिन्ह को लात मारने की कह रिजवी ने किया लोकतंत्र का अपमान

शशिकांत ओझा
बलिया : निकाय चुनाव नामांकन के अंतिम दिन अपने दल के घोषित उम्मीदवार का विरोध करते हुए विधायक मो. रिजवी ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी बात रखी और पूर्व विधायक तथा भाजपा सरकार पर कुछ आरोप भी किया। फिर क्या था पूर्व विधायक संजय यादव ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर उनके सवालों का करारा जवाब दिया और उन्हें करारा आईना भी दिखाया। कहा आज भाजपा सरकार के कार्य और नीतियों को देख विपक्ष असहाय सा हो गया है।


जितेंद्र सोनी के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रेस के साथ बैठे पूर्व विधायक संजत्र यादव ने कहा कि भाजपा ने सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता की माताजी को चेयरमैन पद का उम्मीदवार बनाया है। कहा विधायक ने कहा कि 2017 में माहौल खराब करने का प्रयास किया गया जबकि किया तो उन्होंने ही था। पहले लोग सम्मान के साथ अपना पर्व नहीं मना पाते थे।

2017 में बड़ी गड़बड़ी और बड़ी तैयारी थी। भाजपा सरकार को अंडर स्टीमेट किया। योगी जी की दृष्टि थी और शांति व्यवस्था कायम हुई। तब से आज तक शांति कायम है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार में हमारा हस्तक्षेप है ऐसा उनका आरोप है जबकि वह कहते हैं कि हमारे हिसाब से ही पार्टी में पत्ता हिलता है। कहा विधायक शुरू से ही यादव बिरादरी को आगे बढ़ने से रोकने की साजिश करते हैं। यादव को आगे बढने नहीं देते। एक शुभेंचछु को सुभासपा में इस बार घुसा दिया। समाजवादी पार्टी का विधायक होकर निर्दल को लड़ा रहे हैं।

दल के उम्मीदवार को खारिज किया। पूर्व विधायक ने कहा कि विधायक अपनी ही पार्टी के सिंबल को लात मारने की बात कह रहे हैं जो लोकतंत्र का अपमान है। कहा पिछले बार भी जनता ने भाजपा उम्मीदवार को जिताया जबकि उनका आरोप है कि सरकार ने जबरदस्ती जिताया। उस चुनाव में उनके उम्मीदवार के कहने पर ही तीन बार रीकाउंटिंग हुई। स्वयं हार मानकर गए तब घोषणा हुई थी।

पूर्व विधायक ने कहा इस बार भी हम विकास को लेकर जनता में जाएंगे। कहा हमने ट्रांसफार्मर दिया यह विधायक का कहना है जबकि हमने और हमारी सरकार ने तो क्षेत्र को बिजली पूरा दिया है पहले बिजली कहां रहती थी। भाजपा की नीतियों कार्यक्रम को लेकर विपक्ष असहाय है। जनता आशीर्वाद दे रही है। आज एक एक व्यक्ति संजय जायसवाल के साथ है। हर वर्ग का आशीर्वाद और सहयोग है।
