Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया

दुल्हा के गायब होने के बाद बिना शादी किए वापस लौटी बारात

-असमाजिक कृत्य
-शराब के नशे में दूल्हे के दोस्तों ने मचाया उत्पात, बिगाड़ा माहौल

बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुंड गांव में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान चंद पियक्कड़ों के उत्पात मचाने से बारात वापस हो गई। घटना के बाद जनवासा से लेकर थाने तक घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा, लेकिन अंततः दूल्हा व दुल्हन के सात फेरे नहीं हुए। इलाके के सीताकुंड गांव के गुप्ता परिवार में शुक्रवार की शाम वैवाहिक कार्यक्रम का उत्सव था। सज धज कर बारात पहुंची भी। द्वारपूजा भी हुआ। महिलाएं मंगल गीत गा रही थी। लेकिन जयमाल के समय बवाल हुआ और विवाह नहीं हो पाया।

बासडीहरोड थाना क्षेत्र के तिवारी बरहटा निवासी मुन्ना गुप्ता के पुलिस में कांस्टेबल पुत्र मनीष गुप्ता की बारात सज-धज कर सीताकुंड गांव आई, जहां विवाह की रस्म शुरू होने के पूर्व बारात दरवाजे पर आकर लगी। नाश्ते-पानी के बाद जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसी दौरान वर-वधू स्टेज पर बैठे थे। तभी बरात में आए शराबियों ने हो-हल्ला मचाते हुए स्टेज पर उत्पात करना शुरू कर दिया। उस दौरान लड़की ने लड़के से कहा कि कैसे यहां बराती आ गए हैं जो शरीर पर गिर रहे हैं एवं उत्पात मचा रहे हैं, मालूम होता है जैसे शराबी है।

(थाना परिसर में वर और कन्या पक्ष की पंचायत)

इस बात को सुन बराती धीरे से स्टेट से उतर गए, दूल्हा भी उतर गया। लड़की वाले इंतजार कर रहे थे कि अब विवाह की रस्म शुरू होगी। दूल्हा अपने पिता एवं बारातियों को बिना बताए ही अपने साथियों के साथ बरात स्थल से भाग गया। लड़का उत्तर प्रदेश सरकार के पुलिस विभाग की शाखा डायल 100 में महाराजगंज जनपद में कार्यरत है। उसने तुरंत 112 नंबर को डायल कर बताया कि हमारे बाराती के साथ गांव वाले मारपीट कर रहे हैं। यह बात सुनकर आधा दर्जन थानों की फोर्स सीताकुंड गांव में आ गई। हल्दी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंच कर सच्चाई से रुबरु हुए और उच्चाधिकारियों को बताया कि यहां कोई मारपीट नहीं हुई है नहीं कोई हत्या हुई है। इस बात की सूचना कंट्रोल को मालूम होने के बाद स्थिति सामान्य हुई। लेकिन बाराती बिना विवाह किए ही लड़के पक्ष के लोग भाग खड़े हुए। शनिवार की सुबह से ही मान मनोबल का कार्यक्रम दोनों पक्षों से चल रहा था। शाम पांच बजे तक प्रयास किया गया कि लड़का थाने पर आकर बात करें एवं विवाह की आगे की तैयारी करे, लेकिन लड़के के पिता देखते रह गए लड़का नहीं आया। इसके लिए लड़के और लड़की पक्ष से 10-15 ग्रामीण सुलह समझौता की कोशिश में लगे रहे थे । समाचार लिखे जाने तक मामला सुलझा नहीं था। थानाध्यक्ष हल्दी भी प्रयास में लगे थे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking