Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

अद्भुत तिरंगा यात्रा ने बेसिक शिक्षा सहित पीहू की यश कीर्ति को बढाया!

-आजादी का अमृत महोत्सव

-प्राथमिक विद्यालय अमृतपाली के बच्चों की तिरंगा यात्रा ने सबको किया मोहित

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : आजादी के अमृत महोत्सव पर्व में जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। शनिवार को इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय अमृतपाली की भी तिरंगा यात्रा निकली। विद्यालय की अद्भूत तिरंगा यात्रा ने बेसिक शिक्षा सहित प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय पीहू के यशकीर्ति को और कीर्तिमान करते हुए बढ़ा दिया।

राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय पीहू और उनकी टीम ने बच्चों को लेकर तिरंगा यात्रा निकाला। बच्चों को देख कोई यह कहने और मानने के लिए तैयार नहीं था कि वे प्राथमिक विद्यालय के छात्र हैं।

सभी यह कह रहे थे कि लगता है यह किसी हाईप्रोफाइल मांटेसरी स्कूल के छात्र हैं। बच्चों का ड्रेस और कतारबद्ध चलन देख सभी मोहित हो जा रहे थे। बच्चों ने राष्ट्रीय ध्वज और आजादी के प्रति बहुत बेहतर संदेश दिया। बच्चों ने राष्ट्रीय गीतों को भी बहुत बेहतर प्रस्तुत किया।

तिरंगा यात्रा में प्रधानाध्यापिका और उनकी टीम भी पूरी मुस्तैदी से जुटी रही। इस दौरान प्रतिमा उपाध्याय पीहू(प्रधानाध्यापिका), प्रसून पाठक, पल्लवी सिंह, (सहायक अध्यापक) और निरुपमा सिंह, कविता यादव (शिक्षा मित्र) उपस्थित रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking