Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

पुनिता सिंह सोनी बनीं समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष

संगठनात्मक तैनाती

-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया सूची

-जिले के समाजवादियों में हर्ष, बधाई देने का लगा तांता, राजमंगल यादव ने दी बधाई

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव की संस्तुति से बलिया जनपद के समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष पुनिता सिंह सोनी को बनाया गया है।

पुनिता सिंह सोनी के जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद बलिया जनपद के समस्त सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पुनिता सिंह सोनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का शुक्रिया अदा करते हुए कहा है कि जो जिम्मेदारी शीर्ष नेतृत्व द्वारा आज मुझे दी गई है, उस जिम्मेदारी को निभाने के लिए मैं  दिन रात एक कर दूंगी।

जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पूरे जनपद से पुनीता सिंह सोनी को, टेलिफोनिक बधाई मिलने का सिलसिला जारी है। आपको बता दें कि पुनीता सिंह सोनी बलिया जनपद के सिकंदरपुर तहसील अंतर्गत कस्बा सिकंदरपुर की निवासी है। इससे पूर्व पुनीता सिंह सोनी समाजवादी महिला प्रकोष्ठ जिला महासचिव पद पर कार्यरत थी। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने पुनीता को बधाई दी है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking