Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

13वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए एआईसीसी मेंबर पं. मुनींद्र नाथ उपाध्याय

-अर्पित की गई श्रद्धांजलि

-पंडित जी के पुत्र वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. राजीव उपाध्याय ने गरीबों को कराया भोजन

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जनपद के सर्वाधिक प्रतिष्ठित ब्राह्मण परिवार के सदस्य और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे पं. मुनींद्र नाथ उपाध्याय को उनकी 13वीं पुण्यतिथि पर परिजनों ने याद किया। वाराणसी में गरीबों को भाजन कराया गया तथा काशी के ब्राह्मणों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया।

पंडित मुनींद्र नाथ उपाध्याय के पुत्र और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. राजीव उपाध्याय ने अपने पिताजी की स्मृतियों को नमन करते हुए वाराणसी स्थित अपने आवास पर काशी के ब्राह्मणों को आमंत्रित कर उन्हें शाल देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात गरीबों को भोजन कराया गया। इस दौरान पं. राजीव उपाध्याय के साथ हर्ष उपाध्याय, अधीश उपाध्याय, संतोष श्रीवास्तव आदि की भी मौजूदगी रही।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking