Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

14वीं पुण्यतिथि : वरिष्ठ भाजपा नेता पं. राजीव उपाध्याय ने अपने पिताश्री को किया नमन

-श्रद्धांजलि समारोह

-गड़वार स्थित वृद्धाश्रम के वृद्धजनों में वितरित किया गया स्वेटर, कराया भोजन भी

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : गड़वार स्थित वृद्धाश्रम के वृद्धजनों संग बुधवार को वरिष्ठ भाजपा नेता पं. राजीव उपाध्याय ने अपने पिताश्री पं. मुनीन्द्र उपाध्याय की 14वीं पुण्यतिथि मनायी। वृद्ध जनों को ठंड से बचाव के लिए स्वेटर वितरित किया। मिष्ठान वितरण सहित सभी को भोजन भी कराया।

इस अवसर पर भाजपा नेता पं. राजीव उपाध्याय ने कहा कि हमारे पिताजी हमेशा गरीब, मजलूम एवं बेसहारों की मदद करते थे। उनके राह पर चलना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। इसके पूर्व उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित भी किया गया। इस अवसर पर सुरेश सिंह, बृजभान दास,  जितेन्द्र राय, ब्रह्मानंद गिरि, अभिषेक पाण्डेय, रिंटू उपाध्याय, सियाराम यादव, गोविंद जी, रामनाथ व्यास, हरीश एवं साकिब रहमान आदि मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking