अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

पुण्यतिथि पर याद किए गए नारायणपाली के पूर्व प्रधान स्व. रामदास दूबे

-श्रद्धांजलि सभा
-भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सचिदानंद सिंह ने भी किया नमन

शशिकांत ओझा

बलिया : विकासखंड गड़वार की ग्राम पंचायत नारायणपाली और के पूर्व प्रधान एवं न्याय पंचायत खरहाटार के पूर्व सरपंच स्व. रामदास दुबे की पुण्यतिथि मनाई गई। ग्रामीणों सहित आम खास ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।


आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विश्वामित्र दुबे, तारकेश्वर दुबे, मिन्टु दुबे, रविशंकर दुबे सेक्टर प्रभारी मुकुल दुबे आदि वक्ताओं ने स्व. रामदास दूबे की कृतियों का बखान करते हुए उन्हें याद किया। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि पूर्व प्रधान ने नारायणपाली ग्राम को इस तरह ताकतवर किया कि जनपद भर में उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा स्थापित हुई। गांव के सर्वांगीण विकास का दीपक जो उन्होंने जगाया सभी जनप्रतिनिधिय उसका अनुसरण करने का प्रयास कर रहे हैं और उसी रास्ते पर चल गांव का विकास कर करा रहे हैं।

श्रद्धांजलि सभा में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सचिदानंद सिंह ने पूर्व प्रधान को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर निर्भय नारायण पाण्डेय, पंकज पांडेय, अनुराग उपाध्याय, बन्टी पांडेय, विपिन बिहारी दुबे, टेनू दुबे, बब्बन दुबे, पंकज प्रजापति, मनीष दुबे, ब्रजेश दुबे आदि सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता शिवानन्द दुबे एवं संचालन भाजपा सेक्टर प्रमुख सरोज दुबे ने किया। शक्ति प्रकाश द्विवेदी ने श्रद्धांजलि सभा में मौजूद सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।