Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

पुस्तक “एक कदम सेवा की ओर” का विमोचन किया भाजपा नेता पं. राजीव उपाध्याय ने

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : नगर पंचायत रेवती के दक्षिण टोला में रविवार के दिन भाजपा नेता पं. राजीव उपाध्याय द्वारा “एक कदम सेवा की ओर” नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। इस दौरान कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा समाज के लिए कार्य करने वाले दो युवाओं क्रमशः विनीत ब्रज मोहन तिवारी तथा देवेन्द्र तिवारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में मौजूद बुजुर्गों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। 

विमोचन के तदोपरांत डेढ़ दर्जन महिला पुरुषों को पौष्टिक आहार की पोटली दी गई। ट्रस्ट की निदेशक अंजू तिवारी ने विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए आधा दर्जन महिलाओं को भी सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि पं. राजीव उपाध्याय ने कहा कि पुस्तक लेखन साधारण कार्य नहीं बल्कि काफी कठिन कार्य है। पुस्तक लेखन में न केवल मानसिक बल्कि आर्थिक व्यय भी होता है। सही दिशा में लिखी गई पुस्तक लोगों को सही रास्ता दिखाने का कार्य करती है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सियाराम यादव, शशिकांत ओझा, शंकर दयाल पांडेय, शंभू नाथ तिवारी, सुरेश तिवारी, राम प्रवेश तिवारी, राम प्रताप तिवारी, सत्य प्रकाश तिवारी, जितेंद्र पांडेय, प्रेम प्रकाश तिवारी, कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट की निदेशक अंजू तिवारी, कृष्णा शुक्ला, शोभा पांडेय, अनीता सिंह, वैजन्ती तिवारी, अनामिका तिवारी नीतू तिवारी एवं बच्चे तिवारी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ओमप्रकाश तिवारी व संचालन संतोष तिवारी ने किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking