अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

विधानसभा फेफना में भाजपा का एक और नाम लेकर आ रहा नववर्ष 2026

-मिशन विधानसभा 2027
-पूरे विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता पं. राजीव उपाध्याय की होर्डिंग से बढ़ी चर्चा
-भाजपा केंद्रीय प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री से मुलाकात ने दी कयास को हरी झंडी

शशिकांत ओझा

बलिया : नववर्ष 2026 विधानसभा क्षेत्र फेफना के मिशन 2027 में एक और बड़ा नाम लेकर आ रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता पं राजीव उपाध्याय के नववर्ष के शुभकामना संदेश के पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगे होर्डिंग्स ने कयास और पब्लिक चर्चा को जन्म दिया तो भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव केंद्रीय प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री बृजेश कुमार पाठक से पं. राजीव उपाध्याय की मुलाकात ने कयास को लगभग हरी झंडी दे दी है।


जनपद ही नहीं पूर्वांचल में अपना अजीब रसूख रखने वाले पं. राजीव उपाध्याय के नववर्ष शुभकामना के होर्डिंग्स पूरे फेफना विधानसभा क्षेत्र में लगे हैं। अपनी पुरानी पार्टी से विधानसभा और लोकसभा का चुनाव लड़ चुके पं. राजीव उपाध्याय की होर्डिंग का लगना ही क्षेत्र में एक नई चर्चा को जन्म दिया कि पं राजीव उपाध्याय की भी दावेदारी मिशन 2027 में रहेगी। अभी क्षेत्र में चर्चा ही थी कि पं राजीव उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केंद्रीय प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री बृजेश कुमार पाठक से शिष्टाचार मुलाकात की। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात और पूरे विधानसभा क्षेत्र में नववर्ष शुभकामना की होर्डिंग ने फेफना भाजपा नेताओं में एक खलबली अवश्य मचाया है। फेफना विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के अतिरिक्त पूर्व प्रधानमंत्री की बहू डा. सुषमा शेखर, पूर्व मंत्री नारद राय की भी चर्चा है।