अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

पूर्वांचल में लोस चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता राजीव उपाध्याय का इस्तीफा

-राजनीतिक घटनाक्रम

-18 जनवरी को अपने आवास गंगा भवन में ग्रहण करेंगे भाजपा की सदस्यता

शशिकांत ओझा

बलिया : पूर्वांचल में कांग्रेस पार्टी को मिशन लोस चुनाव से पहले करारा झटका लगा है। पूर्व प्रदेश महासचिव पं. राजीव उपाध्याय ने अपना त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को सौंप दिया है।

कांग्रेस नेता दो बार पार्टी के  जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के निधन के बाद बलिया लोकसभा चुनाव क्षेत्र में दिग्गज पं. हरिशंकर तिवारी कै पुत्र के समक्ष जब सभी कांग्रेस नेताओं ने जब मैदान छोड़ दिया तब राजीव उपाध्याय लोस चुनाव भी लड़े। निर्मल खत्री के समय प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी संभालते हुए वाराणसी के प्रभारी भी रहे। कांग्रेस छोड़ राजीव उपाध्याय 18 जनवरी को अपने भरौली स्थित आवास गंगा भवन में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

सनद रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. राजीव उपाध्याय का परिवार शुरू से ही कांग्रेसी विचारधारा का रहा है। उनके पिता पं. मुनिंद्र नाथ उपाध्याय और उनके दादाजी पं. गोरखनाथ उपाध्याय आजीवन प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के सदस्य रहे हैं।