Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

पंजा का साथ छोड़ कमल का दामन थामा पं. राजीव उपाध्याय ने

-ग्रहण करी भाजपा की सदस्यता

-प्रभारी मंत्री दयालु मिश्र, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राष्ट्र भक्ति से प्रभावित हो उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश महासचिव पं. राजीव उपाध्याय ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उजियार के गंगा भवन में पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय यादव ने जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय की मौजूदगी में राजीव उपाध्याय को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

सदस्यता ग्रहण समारोह में प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, मंत्री बाल्मिकी त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष संजय यादव, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, पं. राजीव उपाध्याय ने संबोधित किया। सदस्यता ग्रहण समारोह का संचालन जितेंद्र नाथ राय ने किया।

इस दौरान पूर्व विधायक भगवान पाठक, चेयरमैन संत कुमार गुप्त मिठाई लाल, जयप्रकाश साहू, अंजनी राय, नीतू पांडेय, कमलेश सिंह, अभिराम सिंह दारा, सियाराम यादव, अजय उपाध्याय बबुआ, अनिल गुप्ता, अनिल पांडेय, कप्तान उपाध्याय, श्यामू उपाध्याय, वंश नारायण राय, हरिशंकर राय, मनोज उपाध्याय, रियाजुद्दीन राजू, अनूप राय, पुष्कर राय, सुधीर मिश्र, मृत्युंजय तिवारी आदि मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking