Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

नम आंखों से पूरे जनपद ने दी राजमंगल यादव को अन्तिम विदाई

-सपा जिलाध्यक्ष की शवयात्रा

-अपार जन समुदाय उमड़ा अंतिम यात्रा में, परिवहन मंत्री भी रहे शामिल

शशिकांत ओझा

बलिया। समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव की शवयात्रा सोमवार को प्रातः उनके पैतृक गांव बिशुकिया से निकली। शवयात्रा में हजारों लोग सम्मलित हुए। रास्ते में परशिया, मिढ्ढा, निधरिया तक सभी जगह लोग अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन हेतु खड़े रहे। सबकी आंखें नम थी, शवयात्रा नगर में प्रवेश करते ही लोगो की अपार भीड़ बढ़ गई। गगनभेदी नारो से लोग राजमंगल यादव को याद कर रहे थे।

शवयात्रा नगर के जिला पंचायत कार्यलय परिसर पहुंची। जिला पंचायत अध्यक्ष आनन्द यादव सहित विभागीय लोगों ने पुष्पचक्र अर्पित किया। तत्पश्चात् टीडी कालेज परिसर में छात्रसंघ परिवार के लोगों ने छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री को भावभीनी श्रद्धासुमन अर्पित किया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जनपद के लोगो से सर्वप्रिय नेता को श्रद्धांजलि दिया। समाजवादी पार्टी के झण्डे में लिपटे जिलाध्यक्ष का पार्थिव शरीर एक खुली गाड़ी पा रखा था जिस पर सपा के समस्त वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

पूर्वाचल के लगभग सभी जनपदों से समाजवादी पार्टी के नेता साथ साथ चल रहे थे। मुखाग्नि उनके पुत्र रजनीश यादव ने दिया। अंतिम यात्रा में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी, विधायक जियाऊदिन रिजवी, संग्राम सिंह यादव, जयप्रकाश अंचल, बिहार राजद के विधायक शंभू चौधरी, पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी, नारद राय, राष्ट्रीय सचिव राजीव राय, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि, पूर्व सांसद रामाशंकर विद्यार्थी, सनातन पाण्डेय, राम इकबाल सिंह, तारकेश्वर मिश्र, सुशील पाण्डेय “कान्हजी”, श्याम बहादुर सिंह, भुनेश्वर चौधरी, यशपाल सिंह, डा.विश्राम यादव, महेंद्र चौहान, संजय उपाध्याय मौजूद थे।

लक्ष्मण गुप्ता, राणा प्रताप सिंह, आद्या शंकर यादव, अकमल नईम खा मुन्ना, शशिकांत चतुर्वेदी, राजन कनौजिया, अनिल राय, रामजी गुप्ता, बंशीधर यादव, नीरज सिंह गुड्डू, सुनील सिंह बब्लू ,संकल्प सिंह, अरूण सिंह, राघव सिंह, दीपक सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, अमित सिंह, अशुतोष ओझा, प्रभुनाथ यादव, जलालुदीन जेडी, मिंटू खा, भीष्म यादव, श्रीभगवान वर्मा, मदन राय, जुबेर सोनू, अमित यादव, अमित सिंह, अजय यादव, सहित पार्टी के सभी नेता उपस्थित रहे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking