
शशिकांत ओझा
बलिया : जनपद में फूलों की नगरी नाम से मशहूर सिकंदरपुर के निवासी रजनीश श्रीवास्तव को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने राजनीतिक प्रोन्नति दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें राष्ट्रीय सचिव बनाया है।


वरिष्ठ सुभासपा नेता रजनीश श्रीवास्तव शुरू से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से जुड़े हैं। वर्तमान में वह पार्टी के प्रमुख प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। रविन्द्रालय आडिटोरियम लखनऊ में आयोजित प्रदेशस्तरीय बैठक में पार्टी हाईकमान ने रजनीश श्रीवास्तव को प्रदेश प्रमुख महासचिव से प्रोन्नति करते हुए राष्ट्रीय सचिव बना दिया। रजनीश श्रीवास्तव को अब पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिला है।